बागेश्वर:जनपद ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में गायों में लम्पी स्किन डिजीज जैसे लक्षण पाए जाने के बाद बागेश्वर में विशेष सतर्कता,अब तक 50,896 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

जनपद ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में गायों में लम्पी स्किन डिजीज जैसे लक्षण पाए जाने के बाद बागेश्वर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केके जोशी ने बताया कि जनपद में अब तक 50,896 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालकों और संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद में अभी किसी भी पशु में लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण नहीं पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर जनपद के बाहर से गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि बीमारी में पशुओं के शरीर पर दाने और गांठें बनने लगती हैं। यह रोग मच्छर, मक्खी तथा अन्य काटने वाले कीटों के माध्यम से फैल सकता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों से पशुओं के आसपास धुआं करने तथा बाह्य परजीवी जैसे किलनी आदि के नियंत्रण के लिए दवा का प्रयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad