बागेश्वर: मानक क्लब के छात्र-छात्राओं ने मानस खण्ड विज्ञान केन्द्र अल्मोड़ा का किया भ्रमण

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज, बागेश्वर तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री शिव लाल वर्मा राजकीय बालिका इण्टरमीडिएट कालेज, बागे श्वर में भारतीय मानक ब्यूरों द्वा रा संचालित मानक क्लब के 35 छात्र-छात्राओं को मानस खण्ड विज्ञान केन्द्र अल्मोड़ा शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में भ्रमण कराया गया। यह केन्द्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई सोच और नवाचार के साथ एक अद्वितीय विज्ञान केन्द्र है। यह केन्द्र वैज्ञानिक तथ्यों को दर्शाता है और विज्ञान के प्रति जन सामान्य में जागरूकता और रूचि पैदा करता है।

विज्ञान केन्द्र में विद्यार्थियों हेतु इंटरेक्टिव प्रदर्शनी लगी हुई है जिसमें मनोरंजन विज्ञान, पारम्परिक चिकित्सा, जलवायु परिर्वतन एवं तारा मण्डल है जो विद्यार्थियों में विज्ञान के जटिल विषयों को सरल और सहज तरीके से समझने में मद्द करते हैं साथ ही विज्ञान विषय के प्रति समझ व रूचि पैदा करते हैं जिससे बच्चों में वैज्ञानिक सोच जन्म लेती है।

विज्ञान केन्द्र में जलवायु परिवर्तन गैलरी में पर्यावरण संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व के बारे में बताया गया है। जिसमें छात्र-छात्राओं को वर्तमान वैश्विक मुद्दों के बारे में जानकारी मिलती है। मनोरंजन विज्ञान की प्रदर्शनी में खेल और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतो और अवधारणाओं को मजेदार तरीके से समझाया गया है तथा बच्चों को नये प्रयोग करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। जिससे उनकी नवाचार की क्षमता और वैज्ञानिक सोच विकसित होती है।

पारम्परिक चिकित्सा की गैलरी में विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि प्राकृतिक चिकित्सा एक ऐसी पद्धति है जो हजारों वर्षों से विभिन्न संस्कृतियों और समाज में प्रचलित है। ये पद्वतियां प्राकृतिक तत्वों, हर्बल औषधियों, आहार और जीवन शैली से जुड़ी होती हैं इनका उद्देश्य शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाये रखना होता है।

विज्ञान केन्द्र का तारा मण्डल शो एक अनुठा अनुभव प्रदान करता है जिसमें छात्रों ने आकाश गंगा, सितारों, गृहों और अन्य खगोलीय घटनाओं के बारे में गहरी और व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की। विज्ञान केन्द्र के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डा0 एस0एस0 सामंत ने केन्द्र में बने विज्ञान पार्क के महत्व को बारीकियों से समझाया। इंजीनियर प्रदीप तिवारी ने बताया कि विज्ञान केन्द्र हमारे भविष्य की पढ़ियों के लिये प्रेरणा का स्रोत बनेगा तथा विज्ञान के महत्व को भी समाज में बढ़ावा देगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी, पिंकी गोस्वामी, नेहा जोशी, गोविन्द साह आदि लोग उपस्थित थे।

Ad