बागेश्वर जनपद में छात्रसंघ चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान जारी,पुलिस की कड़ी निगरानी, कॉलेजों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात

ख़बर शेयर करें

पुलिस की कड़ी निगरानी, कॉलेजों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात

जनपद बागेश्वर में छात्रसंघ चुनाव के तहत आज सभी महाविद्यालयों (बागेश्वर, गरुड़, कपकोट, कांडा) में मतदान शांति और सुव्यवस्था के साथ जारी है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार जिले के सभी कॉलेज परिसरों में पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात है।

पुलिस अधिकारियों और नियुक्त पुलिस टीमों द्वारा मतदान केंद्रों पर नियमित गश्त और निगरानी की जा रही है। प्रत्येक कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad