बागेश्वर: जनपद में “अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026” का सफल समापन; सप्ताह भर चले विशेष प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा के कुशल निर्देशन में दिनांक 14/04/2026 से आयोजित ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का आज दिनांक 20/04/2026 को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस वर्ष यह अभियान “SAFE SCHOOL, HOSPITAL & FIRE SAFETY AWARE SOCIETY-TOGETHER FOR FIRE PREVENTION” की थीम पर आधारित रहा, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।*अभियान के दौरान *जनपद की फायर यूनिट्स (बागेश्वर, कपकोट और गरुड़) द्वारा पूरे सप्ताह सघन जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित* किए गए।बागेश्वर पुलिस की *फायर टीमों द्वारा जनपद के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और व्यावसायिक इकाइयों में जाकर छात्र-छात्राओं, चिकित्सा कर्मियों व व्यापारियों को आग से बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए, ‘मॉक-ड्रिल’ के माध्यम से अग्नि शमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया गया और सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर जागरूक किया* गया।जागरूकता कार्यक्रम में अग्निशमन केंद्र बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ के फायर यूनिट के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

