पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा थाना कपकोट व फायर स्टेशन कपकोट का किया वार्षिक निरीक्षण।

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा थाना कपकोट व फायर स्टेशन कपकोट का किया वार्षिक निरीक्षण।
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
श्री जितेन्द्र मेहरा , पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा आज दिनॉक-18/03/2026 को थाना कपकोट व फायर स्टेशन कपकोट का वार्षिक निरीक्षण किया गया ।

✅निरीक्षण थाना कपकोट
👉🏻महोदय द्वारा गार्द की सलामी लेकर गार्द का निरीक्षण किया गया। थाने के कार्यालय, मालखाना, बैरिक और परिसर की सफाई, थाने में चल रहे भवन निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया।
👉🏻महोदय ने पुलिसकर्मियों से शस्त्र हैंडलिंग कराई तथा शस्त्रों व आपदा उपकरणों को सदैव कार्यशील एवं तैयार हालत में रखने के निर्देश दिए।
👉🏻”महोदय ने CCTNS कार्यालय के रिकॉर्ड्स की जाँच की और ऑनलाइन शिकायतों व लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने, सभी आनलाईन पोर्टलों/उत्तराखण्ड पुलिस एप में प्राप्त शिकायतों/चरित्र सत्यापनों आदि में समय पर कार्यवाही कर निस्तारण के निर्देश दिये गये।
👉🏻 लंबित मुकदमों, विवेचनाओं और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने तथा न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए।”
👉🏻” पुलिस मुख्यालय, कुमाऊं परिक्षेत्र से प्राप्त चलाये जा रहे अभियानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।”
👉🏻महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर अपडेट रखने और आगंतुकों के साथ शालीन व्यवहार कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने, “महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम हेतु स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों व उत्तराखंड पुलिस एप की जानकारी देने के निर्देश दिए।”
👉🏻 बीट कर्मियों को अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर सूचना तंत्र (Intelligence) को मजबूत करने “मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर व सड़क सुरक्षा हेतु निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।”

तत्पश्चात महोदय द्वारा फायर स्टेशन कपकोट का वार्षिक निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान एमटी कार्यालय व गैराज का निरीक्षण कर फायर सर्विस के वाहनों/स्टोर में रखे उपकरणों/आपदा उपकरणों को चैक किया ।कार्यालय के समस्त रजिस्टर चैक किये गये कर्मचारी बैरिक, मैस, स्टोर तथा ड्यूटी रूम को चैक किया गया । “महोदय ने फायर स्टेशन कपकोट की आवश्यक सामग्रियों की जानकारी ली और उनकी मांग भेजने हेतु निर्देशित किया।”
सम्मेलन
✅ महोदय द्वारा थाना कपकोट एवं फायर स्टेशन के उपस्थित अधि0/कर्म0 का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गयाl

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक, महोदय कपकोट श्री मनीष शर्मा एवं थानाध्यक्ष कपकोट, प्रभारी फायर स्टेशन कपकोट व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

  

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad