पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी लेकर जनपद में अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी लेकर जनपद में अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश—
✅ पुलिस मुख्यालय स्तर से चल रहे अभियानों व बीट पुलिसिंग को प्रभावी करने हेतु दिये गये निर्देश
✅ समस्त थाना प्रभारीयों को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
✅ नशे/महिला अपराधों के विरुद्व अधिक से अधिक कार्यवाही करने पर फोकस
✅ साराहनीय कार्य करने वाले 13 पुलिस अधि0/कर्म0गणों को प्रदान किये गए प्रशस्ति पत्र।

श्री जितेन्द्र मेहरा पुलिस अधीक्षक (IPS) महोदय बागेश्वर द्वारा आज दिनांक- 24/03/2026 को कोतवाली बागेश्वर में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थाना/चौकी /शाखा प्रभारियों व अन्य पुलिस कार्मिकों का सम्मेलनमासिक अपराध गोष्ठी ली गयी।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक थाना/चौकी व शाखाओं से आये सभी अधि0/कर्म0गणों का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी एवं समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।
➡️जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने हेतु सभी विवेचकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया।
➡️ बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने तथा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मामलो में तत्काल कार्यवाही करने, बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। हल्का प्रभारियों एवं बीट आरक्षियों को क्षेत्र की आपराधिक व सामान्य गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने व अनुशासनहीनता बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
➡️मफरुर/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡️ हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी करने, सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
➡️ समस्त थाना-चौकी व शाखा प्रभारियों को लंबित मरम्मत कार्यों को समय से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए।
➡️ समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुध कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया।
➡️ पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश- निर्देश व प्रचलित अभियानों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देश दिये गये।
➡️ समस्त थाना प्रभारियों को प्रत्येक वाहरी व्यक्तियों व किरायेदारो का शत-प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡️ नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा एवं नये कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देने हेतु स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण व नगर क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनजागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया l
➡️आगामी ग्रीष्मकालीन फायर सीजन की चुनौतियों को देखते हुए, प्रभारी अग्निशमन को समस्त संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों (Fire Safety Norms) का कड़ाई से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
➡️पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारीयों के मनोबल बढाने हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 13 पुलिस अधि0/कर्म0गणों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

उक्त मासिक गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल साह,पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री मनीष शर्मा व प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन व समस्त थाना/चौकी एवं शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

Ad
Ad Ad