बागेश्वर:(बिग न्यूज) नगर व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद पर सूरज जोशी,उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट,सचिव पद पर देवेंद्र अधिकारी की जीत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर नगर व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न हो गया है आज की चुनाव प्रक्रिया में आज सुबह से मतदान शुरू हुआ ये प्रक्रिया दोपहर 2:30 तक चली जिसमें नगर के व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया इसके बाद मतों की गड़ना हुई जिसमें अध्यक्ष पद पर सूरज जोशी, उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, सचिव देवेन्द्र अधिकारी ने चुनाव जीता अध्यक्ष पद पर जहां सूरज जोशी को 590 मत प्राप्त हुवे वहीं लक्ष्मण सिंह को 181 मत प्राप्त हुवे उपाध्यक्ष पद पर जीते गिरीश बिष्ट को 540 मत मिले तो वहीं हेमंत बिष्ट को 228 मत प्राप्त हुवे वहीं सचिव पद पर कांटे की टक्कर में जीते देवेंद्र अधिकारी को 386 मत मिले तो चंदन चौधरी को 378 मत प्राप्त हुए।अन्य पदों में पहले ही प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad