बागेश्वर:केंद्रीय औषधि भंडार का औचक निरीक्षण, 10 औषधि नमूने जांच हेतु लिए

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌केंद्रीय औषधि भंडार का औचक निरीक्षण, 10 औषधि नमूने जांच हेतु लिए

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित केंद्रीय औषधि भंडार, बिलौना का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान औषधियों के वैज्ञानिक भंडारण, तापमान एवं आर्द्रता नियंत्रण, कोल्ड-चेन, स्टॉक एवं निर्गमन अभिलेख, एक्सपायरी प्रबंधन, FEFO व्यवस्था, स्वच्छता एवं Good Storage Practices का सत्यापन किया गया। गुणवत्ता परीक्षण हेतु विभिन्न श्रेणियों की 10 वैधानिक औषधि नमूने भी लिए गए, जिन्हें राजकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

औषधि भंडार प्रभारी को नारकोटिक एवं मनःप्रभावी औषधियों को सुरक्षित एवं तालाबंद रखने तथा एक्सपायरी औषधियों को उपयोग योग्य स्टॉक से अलग कर पृथक एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता, सुव्यवस्थित रैकिंग और निर्धारित भंडारण मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि जनपद में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शासकीय एवं निजी औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं औषधियों का गुणवत्ता परीक्षण निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad