बागेश्वर:औषधि गुणवत्ता एवं नियामकीय अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु CHC कपकोट ड्रग स्टोर का औचक निरीक्षण

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,
📌 औषधि गुणवत्ता एवं नियामकीय अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु CHC कपकोट ड्रग स्टोर का औचक निरीक्षण

जिला अधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता (Quality, Safety & Efficacy) सुनिश्चित करने तथा औषधि आपूर्ति प्रणाली में नियामकीय मानकों के अनुपालन के उद्देश्य से औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 एवं उसके अंतर्गत निर्मित नियमों के प्रावधानों के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कपकोट, जनपद बागेश्वर स्थित औषधि भंडार का औषधि निरीक्षक, बागेश्वर पूजा रानी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ड्रग स्टोर में औषधियों के क्रय, भंडारण, वितरण एवं अभिलेख संधारण प्रणाली का विस्तृत परीक्षण किया गया। इसके अंतर्गत औषधियों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, क्रय अभिलेख, बैच संख्या एवं एक्सपायरी विवरण, तापमान नियंत्रण व्यवस्था, कोल्ड चेन प्रबंधन, औषधियों के उचित भंडारण की स्थिति एवं एक्सपायर्ड औषधियों के पृथक्करण (Segregation of Expired Drugs) आदि बिंदुओं का सत्यापन किया गया।

निरीक्षण का उद्देश्य औषधि भंडार में उपलब्ध औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, औषधि भंडारण में Good Storage Practices (GSP) एवं नियामकीय दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा जनस्वास्थ्य हित में सुरक्षित एवं प्रभावी औषधियों की उपलब्धता बनाए रखना था।

निरीक्षण के दौरान निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कुल 07 औषधि नमूने (Drug Samples) संकलित किए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण एवं विश्लेषण (Quality Testing & Analysis) हेतु राजकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (Government Drug Testing Laboratory) प्रेषित किया गया है।

औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने बताया की यह निरीक्षण औषधियों की गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं जनसामान्य को मानक गुणवत्ता वाली सुरक्षित एवं प्रभावी औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियामकीय कार्रवाई है।

Ad
Ad Ad