उत्तराखंड : यहां 8 माह की विवाहिता की संदिग्ध मौत
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है।
यहां सचिवालय में तैनात एक निजी सचिव पर अपनी सरकारी शिक्षिका पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का संगीन आरोप लगा है।
शादी को अभी महज 8 महीने ही हुए थे, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतका पेशे से एक सरकारी शिक्षिका थीं और उनकी शादी को अभी केवल आठ महीने ही बीते थे।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था।
परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का सीधा आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही परिवार में मातम का माहौल है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति और ससुराल पक्ष के 3 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही मौत के सही कारणों का खुलासा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ओईवाला। हीवाला क्षेत्र में नथविवहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास, ननद समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट निवासी सीमा कंडारी ने कोतवाली डोईवाला में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि सृष्टि को कभी दहेज की मांग को लेकर तो कभी अपशकुन और मनहूस कहकर परेशान किया जाता था। ससुराल में होने वाली किसी भी अनहोनी के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाता था।मृतका की मां ने आरोप लगाया कि 29 जुलाई को उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उन्होंने पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी, ननद चारू और अन्य परिजनों

