उत्तराखंड-(big news) डीजी के सामने शिक्षकों ने रखी मांगें

ख़बर शेयर करें

शिक्षकों ने डीजी के सामने रखी मांगें
देहरादून– राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी से लंबित मुद्दों पर वार्ता की।संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली ने कहा कि सहायक अध्यापक से प्रवक्ता संवर्ग में प्रमोशन, अंतरमंडलीय तबादले, 54 सौ ग्रेड पे को राजपत्रित दर्जा और यात्रा अवकाश की बहाली जैसे मुद्दे कई वार्ताओं के बावजूद लंबित चल रहे हैं। चौहान ने कहा कि स्थानांतरण एक्ट के तहत प्रवक्ता संवर्ग के पारस्परिक तबादले भी नहीं हो पाए हैं, इससे शिक्षकों में निराशा व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad