उत्तराखंड: यहां बादल फटा भारी अतिवृष्टि, आपदा की भयानक तस्वीरें, पुलिस, SDRF, NDRF रवाना

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के धराली गांव स्थित खीरगंगा क्षेत्र में मंगलवार सुबह आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। बाढ़ के चलते कई होटलों और दुकानों में मलबा व पानी घुस गया है, जबकि दर्जनों लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। धराली मार्केट क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां कई भवनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।प्रशासन के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आर्मी हर्षिल, पुलिस, और एसडीआरएफ की टीमें भटवाड़ी क्षेत्र के लिए रवाना हो चुकी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है।इसी बीच, बडकोट तहसील के बनाल पट्टी क्षेत्र से भी भारी अतिवृष्टि की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कुड गदेरे में अचानक जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में चर रही करीब डेढ़ दर्जन बकरियां तेज बहाव में बह गईं। स्थानीय ग्रामीणों को समय रहते ऊंचाई पर पहुंचाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन और अचानक आने वाली बाढ़ से सड़क संपर्क टूट रहा है और ग्रामीण इलाकों में फंसे लोगों को निकालना चुनौती बन गया है।प्रशासन ने अपील की है कि लोग अनावश्यक रूप से नदियों और गधेरों के समीप न जाएं, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad