बागेश्वर:रिठाड़ गांव में गुलदार की दहशत , वन विभाग ने लगाए ट्रैक कैमरा व अलर्ट डिवाइस

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: जिले के रिठाड़ गांव में गुलदार की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। ग्रामीणों में दहशत के माहौल के बीच विभाग ने क्षेत्र में ट्रैक कैमरा और अलर्ट डिवाइस (एनिडर्स) स्थापित कर निगरानी शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास गुलदार की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। खासकर शाम और रात के समय लोगों में भय बना हुआ है, जिससे दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक कैमरे लगाए हैं, ताकि गुलदार की गतिविधियों और उसकी लोकेशन पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही अलर्ट डिवाइस भी लगाए गए हैं, जो वन्यजीव की मौजूदगी की सूचना देने में सहायक होंगे।वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए रात के समय अकेले बाहर न निकलने, बच्चों और मवेशियों पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने को कहा है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे भी कदम उठाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad