बागेश्वर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन में किया ध्वजारोहण सराहनीय कार्य के लिए चयनित पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

75 वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांकः 15 अगस्त 2021 को अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर में निर्धारित समयानुसार सम्मान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया तथा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गयी तथा सभी को अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने के सम्बन्ध में बताया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2021 के शुभ अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए। जिनमें कोविड-19 संक्रमण के दौरान चलाये गये अभियान मिशन हौसला में उत्कृष्ट/सराहनीय कार्य हेतु मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए जनपद से उ0नि0 श्री मदन लाल, थानाध्यक्ष कपकोट एवं उ0नि0 श्री कुन्दन सिंह रौतेला, एस0ओ0जी0 बागेश्वर का चयन हुआ।
उत्कृष्ट/सराहनीय कार्य हेतु चयनित उ0नि0 श्री मदन लाल, उ0नि0 श्री कुन्दन सिंह रौतेला को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मा0 मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहनीय कार्य हेतु चयनित पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही श्री बिपिन चन्द्र पंत, क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर द्वारा पुलिस कार्यालय में एवं समस्त थाना,चौकी व फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना,चौकी,फायर स्टेशन में अधीनस्थ पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad