उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर CEO, राजस्थान नवीन महाजन ने उत्तराखण्ड पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए। देहरादून में आज आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में श्री नवीन महाजन ने हाल में ही राजस्थान में संपन्न एसआईआर के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया ।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड के सभी अधिकारियों सहित सभी जनपदों के डिप्टी डीईओ /अपर जिला अधिकारियों, नेशनल एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (NLMT, SLMT) ने भी प्रतिभाग किया।

बैठक ने दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। जिन बूथों पर मैपिंग की गति धीमीं है, संबंधित अधिकारियों को टाइमलाइन देते हुए ससमय मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्र प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान श्री एमएम तिवारी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एनके मीणा, देहरादून जनपद के सीडीओ श्री अभिनव शाह, सहित सभी जनपदों जनपदों के डिप्टी डीईओ /अपर जिला अधिकारियों, नेशनल एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स एसएलएमटी, एनएलएमटी ने भी प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad