ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड हलद्वानी लखनऊ से काठगोदाम की ओर आ रही लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से सुबह के वक्तत एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल द्वारा घायल युवक को तत्काल 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लखनऊ से चलकर काठगोदाम को आ रही 0 5043 एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही हल्द्वानी रेलवे यार्ड के मस्जिद के पास पहुंची तभी अचानक एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दोनों टांगे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने घायल युवक को तुरंत 108 की सहायता से हल्द्वानी के अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल व्यक्ति की पहचान विकास जोशी पुत्र पूरन चंद्र जोशी निवासी जज फार्म आईटीआई के पास हल्द्वानी के रूप में हो पाई थी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad