बागेश्वर: झाड़ियों में लगी आग तेजी से पुलिस लाइन परिसर और पास के आवासीय मकानों की ओर बढ़ रही थी। अग्निशमन यूनिट द्वारा घेराबंदी कर आग को आवासीय क्षेत्र की तरफ बढ़ने से रोका
✅ फायर सीजन के दृष्टिगत बागेश्वर पुलिस अलर्ट ।
*आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री *जितेन्द्र मेहरा द्वारा समस्त फायर यूनिट्स को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई* के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 18.04.2026 को *पुलिस लाइन मालता के पास झाड़ियों में आग लगने की सूचना* फायर स्टेशन बागेश्वर को प्राप्त हुई । *आग तेज हवाओं के कारण तेजी से पुलिस लाइन परिसर और पास के आवासीय मकानों* की ओर बढ़ रही थी। *अग्निशमन यूनिट द्वारा घेराबंदी कर आग को आवासीय क्षेत्र की तरफ बढ़ने* से रोका और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। इसी क्रम में फायर स्टेशन कपकोट को भंडारी गाँव (बिखती) स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास के जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही प्रभारी फायर स्टेशन कपकोट के निर्देशन में फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुँची। अग्निशमन टीम ने वन विभाग कपकोट के साथ आपसी तालमेल बिठाते हुए झाड़ियों में फैली आग को पीट-पाटकर कड़ी मशक्कत के बाद पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।मीडिया सेल,पुलिस कार्यालय,जनपद बागेश्वर।

