उत्तराखंड- प्रेमिका और मां को चाकू से गोदा, शादी से इनकार होने पर बौखलाया था ये प्रेमी

Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत सिडकुल थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खोफनाग वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर आरोपी ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोद दिया। वहीं, बेटी का बचाव करने आई मां को भी कई बार चाकू लगे हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।प्राप्त समाचार के मुताबिक यहां सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सिरफिरे युवक ने प्रेमिका के परिजनों द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर चाकू से प्रेमिका और उसकी मां पर हमला कर दिया। मां और बेटी दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्रेमिका की हालत गंभीर बताई जा रही है सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। युवती को परिजनों ने गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर भोपा मुजफ्फरनगर निवासी अंकुर के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है।उक्त प्रेमी सिडकुल में नौकरी करता था सिडकुल में नौकरी करने के दौरान ही अंकुर की दोस्ती युवती से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन अंकुर की गलत आदतों और व्यवहार के चलते ही कुछ समय पहले केवल परिजनों ने ही नहीं, बल्कि युवती ने भी उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। जिससे अंकुर काफी गुस्से में था।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad