उत्तराखण्ड के नव नियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री गुरमीत सिंह को राजभवन में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नव नियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री गुरमीत सिंह को राजभवन में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। विधिवत शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएँ स्वावलम्बी और बहादुर हैं, ऐसे में यहाँ की बेटियों को सैनिक स्कूलों, एनडीए के लिए प्रेरित कर राज्य में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा जायेगा। राज्यपाल ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया कि उनको उत्तराखण्ड का राज्यपाल बनने का मौका दिया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad