उत्तराखंड- पहाड़ के बेटे ने मचा दिया ऑस्कर में धमाल, पौड़ी के करन की डॉक्यूमेंट्री ऑस्कर में छाई

Ad
ख़बर शेयर करें

पौड़ी- आस्कर पुरस्कार से सम्मानित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ के सिनेमेटोग्राफी करन थपलियाल मूलरूप से उत्तराखंड के जनपद कें रहने वाले हैं। पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लाक स्थित ग्राम नौगांव मल्ला निवासी करन की डाक्यूमेंट्री फिल्म लगातार दूसरी बार आस्कर के लिए नामित हुई थी।हालांकि पिछली बार उनकी डाक्यूमेंट्री ‘राइटिंग विद फायर’ आस्कर जीतने से चूक गई थी, जिसकी कसर इस बार ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ ने पूरी कर दी।
15 साल से सिनेमेटोग्राफी कर रहे करन थपलियाल अपने परिवार के साथ दिल्ली के खानपुर में रहते हैं। इस बीच उन्होंने कई डाक्यूमेंट्री और शार्ट फिल्मों के लिए काम किया। द एलीफेंट व्हिस्परर्स, राइटिंग विद फायर और द प्रेसीडेंट्स बाडीगार्ड उनकी चुनिंदा डाक्यूमेंट्री में शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad