MBPG कॉलेज की छात्रा ने फंदे में लटक कर किया अपना जीवन समाप्त युवती के इस आत्मघाती कदम से, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-प्रदेश में आत्महत्या के मामलों में लगातार इजाफा जारी है अभी कुछ रोज पहले ही हल्द्वानी कालेज की युवती का आत्महत्या का मामला आया फिर से बीते रोज हल्द्वानी राजपुरा राजकीय इंटर कॉलेज के निकट एक युवती ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी।आज दोपहर करीब 1:30 बजे कॉलेज से घर आई, खाना खाकर वह अपने कमरे में चली गई। शाम को करीब 4 बजे भाई ने कमरे में देखा तो वह पंखे से लटकी मिली। परिजन तत्काल सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में ले गए।जांच के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad