बागेश्वर:वृहद किर्साण महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ

गरुड़ बागेश्वर सीमार के प्रसिद्ध स्टेडियम में हितैषी संस्था के माध्यम से वृहद किर्साण महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। पहाड़ की कामकाजी महिलाओं के श्रम के सम्मान में प्रत्येक वर्ष इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

विभिन्न गाँवो के मध्य महिलाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है तदोपरांत 30 चयनित प्रतिभागियों की पुनः एक प्रतियोगिता के माध्यम से प्रथम द्वितीय व तृतीय किर्साण महिला को सम्मानित किया जाता है। कल दिनांक 20 दिसम्बर को ब्लॉक प्रमुख गरुड़ श्री किशन सिंह बोरा जी ने कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्वलित कर सुभारम्भ किया तदुपरांत जी जीआईसी पुरड़ा इन्टर कालेज गागरीगोल व हिमाला पब्लिक स्कूल फटगली के बच्चों द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया व विभिन्न संस्थानों से आये हुवे बिषय विशेषज्ञों द्वारा संबोधन दिया गया। आज जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर श्रीमती शोभा आर्या ब्लॉक प्रमुख गरुड़ श्री किशन सिंह बोरा जी पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा पूर्व विधायक कपकोट श्री ललित फर्स्वाण श्री चन्द्र शेखर पान्डे जी किवीमैन भवान सिंह जी त्रिलोक बुटौला जी व अन्य अनेक गणमान्य लोगो ने अपना सम्बोधन दिया लोकगायिका कमलादेवी व लोकगायक फौजी गोबिंद गोस्वामी ने सुन्दर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाये जय मा नंदा सुनन्दा लोक कला मंच बागेश्वर के कलाकारो ने भी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संस्था के सचिव डां किशन सिंह राणा जी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिमाला संस्था के सचिव डां भास्करानन्द तिवारी जी के द्वारा किया गया।


