देहरादून :(मौसम) राज्य में ऐसा रहेगा मौसम, आई अपडेट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार से अगले चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेशभर में धूप खिलेगी। रात को जरूर ठंडी हवाएं चलने से तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। अभी दून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री ज्यादा चल रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री कम यानी 12 डिग्री तक है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा, तापमान में इजाफा हो सकता है। 27 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad