बागेश्वर:घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर को शत-प्रतिशत नकदी के साथ पुलिस ने महज 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार।
दिनांक 28/10/2026 को वादिनी निवासी ग्राम फलटनिया चण्डिका, बागेश्वर द्वारा कोतवाली बागेश्वर में अज्ञात चोर के विरुद्ध उनके घर का ताला तोड़कर ₹15,000/- नगद व बैंक पासबुक चोरी कर ले जाने के संबंध में एक किता तहरीर दी गई थी। उक्त मामले की गम्भीरता के देखते हुए श्री जितेन्द्र मेहरा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा तत्काल अभियोग दर्ज कर अभियोग के अनावरण हेतु निर्देश दिये गये। जिस पर थाना कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर संख्या-78/2026 धारा 331(3), 305(ए) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अजय शाह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी, गहन जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सूचना प्राप्त होने के महज 24 घण्टे के भीतर अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र दीपक कुमार को त्यूनेरा तहसील रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किए गए शत-प्रतिशत ₹15,000/- रूपये नकद बरामद कर लिए गए हैं। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी एवं अन्य अभियोग में लिप्त रहा है। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र दीपक कुमार, निवासी नुमाईशखेत, बागेश्वर (उम्र 25 वर्ष)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
01 – एफआईआर नं0 18/14 धारा 379/411 आईपीसी,
02 – एफआईआर नं0 70/17 धारा 379/411 आईपीसी
03 – एफआईआर नं0 71/17 धारा 392/411 आईपीसी
04 – एफआईआर नं0 28/18 धारा 379/411 आईपीसी
05 – एफआईआर नं0 126/20 धारा 188 आईपीसी
06 – एफआईआर नं0 163/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- अ0उ0नि0 लतिका पंत – कोतवाली बागेश्वर
- हे0कानि0 01 ललित पाण्डे – कोतवाली बागेश्वर
- कानि0 87 उमेश सिंह – कोतवाली बागेश्वर

