उत्तराखंड- (मौसम अलर्ट) प्रदेश के आज इन 7 जिलों में भारी वर्षा के हैं आसार

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। इस बार इसको देखते हुए मौसम विभाग में इसे येलो अलर्ट जोन में रखा है मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 7 जिलों में अगले 4 दिन कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। उधर बारिश की संभावनाओं को देखते हुए चमोली और पिथौरागढ़ जिले में आज भी 12वी तक स्कूल और आगनबाडी पूरी तरह बंद है।वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा के मद्देनजर राज्य के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं साथ ही यह भी कहा है कि अगर ऐसी परिस्थिति में किसी भी अधिकारी कर्मचारी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad