उत्तराखंड:(मौसम)आज सूबे के इन जिलों फिर भारी बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें

देहरादून– उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और आज भी प्रदेशभर में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ एक-दो दौर की तेज बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 अगस्त तक राज्यभर में रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे आवश्यक सतर्कता बरतें, विशेष रूप से पर्वतीय और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें।प्रशासन ने भी सभी जिला अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad