उत्तराखंड के जो लोग अफगानिस्तान में हैं और स्वदेश वापस आना चाहते हैं वो ये करें?

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जो लोग अफगानिस्तान में हैं और स्वदेश वापस आना चाहते हैं उनकी प्रदेश सरकार हर संभव मदद कर रही है अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बताया कि उत्तराखण्ड के जो लोग अफगानिस्तान में हैं और स्वदेश वापस आना चाहते हैं, उनके परिजन संबंधित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट व अन्य विवरण अपने जिले के जिलाधिकारी, एसएसपी को या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दे सकते हैं। उत्तराखंड सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग से अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी हेतु प्रयासरत है।आपको बता दें कि उत्तराखंड के भी कई लोग अफगानिस्तान में रोजगार कर रहे हैं ।अब अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति में घर आना चाहते हैं तो उनके परिजन संबंधित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट व अन्य विवरण अपने जिले के जिलाधिकारी, एसएसपी को या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दे सकते हैं

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad