उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। वीकेंड के दौरान बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था 11 और 12 अप्रैल को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इस दौरान यात्रा रूट पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा…जबकि मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को गोलापार और खेड़ा क्षेत्र में नियंत्रित किया जाएगा।
पर्यटक वाहनों के लिए भी रूट में बदलाव किया गया है। बरेली रोड और रुद्रपुर की ओर से आने वाले वाहन गोलापार रोड होते हुए काठगोदाम की ओर भेजे जाएंगे। वहीं रामनगर, बाजपुर और कालाढूंगी से आने वाले वाहन मंगोली रूट से गुजरेंगे।
पुलिस ने साफ किया है कि ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर आवश्यक सेवाओं के भारी वाहनों पर भी समयबद्ध रोक लगाई जा सकती है। लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित रूट का पालन करें…ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Ad
Ad Ad