उत्तराखंड-नैनीताल से हलद्वानी को जोड़ने वाले हाइवे में सड़क के बीचों बीच भूस्खलन से यातायात बाधित

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले से भूस्खलन की बड़ी खबर सामने आ रही है पुलिस के मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अधिक बारिश के चलते डॉन बॉस्को स्कूल के पास नैनीताल हल्द्वानी हाईवे पर भूस्खलन से सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है इस घटना के बाद वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। नैनीताल पुलिस के मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि पब्लिक से अनुरोध है कि वह रोड पूर्ण रूप से खुलने तक अपने वाहनों को उक्त मार्ग से आवागमन न करें साथ ही ताल पुलिस का सहयोग करें। उत्तराखंड में इनदिनों भारी बारिस के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में जगह जगह भूस्खलन के चलते सड़कों को तो नुकसान हो ही रहा है साथ ही इधर उधर जाने वालो को भी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad