उत्तराखंड-कुमाऊं मंडल में यहां दुखद सड़क दुर्घटना, हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत

Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़-उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों पर आय दिन हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग से सामने आया है। जहां पमतोड़ी के पास कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई , कार हल्द्वानी के रिटायर शिक्षक परिवार की थी, जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हुई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूर्व शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा अपने परिवार के साथ हल्द्वानी से पहाड़ को पूजा करने गांव गए थे।रविवार को चंदन सिंह बसेड़ा मूल गांव में पूजा कर अपने परिवार के साथ कार से बागेश्वर की तरफ जा रहे थे। तभी थल से 9 किमी दूर पमतोड़ी के पास दोपहर करीब एक बजे उनका गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतकर रेक्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए थे। इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी , छोटे भाई की पत्नी और उनकी साली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी माता का इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad