अल्मोड़ा:“टीबी मुक्त पंचायत एवं वार्ड” के संबंध में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोडा
टीबी मुक्त पंचायत एवं वार्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
जनपद अल्मोड़ा में नोडल अधिकारी डा0 दीपक शर्मा के नेंत्रत्व में टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से “टीबी मुक्त पंचायत एवं वार्ड” के संबंध में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
जिले के कुल 11 विकास खण्डो में से 8 विकास खण्डो में प्रषिक्षण पुर्ण कर लिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को टीबी के लक्षण, जांच एवं उपचार, मरीजों की पहचान, समय पर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने, दवा की नियमितता तथा टीबी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, समुदाय में टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और मरीजों के प्रति सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम मे क्षय रोग अधिकारी डा0 प्रिंयाषु डेनियल नें बताया गया कि टीबी की पहचान होने पर मरीज का समय पर उपचार शुरू कराना और उपचार की पूरी अवधि तक दवा नियमित रूप से लेना अत्यंत आवश्यक है। पंचायत एवं वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका टीबी के संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच के लिए प्रेरित करने तथा उपचाररत मरीजों को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण है।
डा0 हरीष पंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी नं जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी मुक्त पंचायत एवं वार्ड बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा लोगों को टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों को टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक स्तर पर सक्रिय सहयोग एवं जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।


