उत्तराखंड : यहां ऑपरेशन कालनेमि के तहत दो बांग्लादेशी महिला नागरिक गिरफ्तार

Ad
ख़बर शेयर करें

ऑपरेशन कालनेमि: दो बांग्लादेशी महिला नागरिक गिरफ्तार।
देहरादून- ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने पटेलनगर क्षेत्र से अवैध रूप से निवास कर रही दो बांग्लादेशी महिला नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

संयुक्त टीम द्वारा पूजा विहार, चन्द्रबनी क्षेत्र में चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान दोनों महिलाएं संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ और तलाशी में उनके पास से बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पश्चिम बंगाल बॉर्डर से अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसी थीं।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान इस प्रकार हुई—

यासमीन पुत्री मोहम्मद तोहिद मियां, निवासी शहीद मियां कालोनी, सिलहट नगर निगम, बांग्लादेश।


राशिदा बेगम पुत्री मोहम्मद उल्ला, निवासी ग्राम रामों, थाना व जिला चटग्राम, बांग्लादेश।

पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं को नियमानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट करने की वैधानिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। गौरतलब है कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत अब तक देहरादून से 05 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार कर डिपोर्ट किए जा चुके हैं, जबकि 07 नागरिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad