बागेश्वर: जिले की दो महिला खिलाड़ियों का राष्ट्रीय सर्किल कब्बड्डी चैंपियनशिप में हुआ चयन

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। 18वें राष्ट्रीय सर्किल कब्बड्डी महिला चौम्पिंयनशिप में बागेश्वर की दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जो 11 अप्रैल 2025 से चरखी दादरी हरियाणा में आयोजित हो रही हैं। प्रियंका थायत गरुड़ की पुरड़ा एवं भावना दानू सोराग कपकोट की रहने वाली हैं। इस टीम में टीम कोच गौरव उपाध्याय एवं टीम मैनेजर निशा खेतवाल भी बागेश्वर जनपद के ही रहने वाले हैं। राष्ट्रीय स्तर की सीनियर महिला टीम में चयन होने पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट,भूपेश उपाध्याय,विधायक बागेश्वर पार्वती दास, कपकोट सुरेश गड़िया,जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार, जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश मेहता और जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव गणेश धपोला आदि ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad