बागेश्वर: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जौलकाण्डे में वन विभाग द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को जौलकाण्डे में वन विभाग द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मंत्री जी ने चंदन के पौधे का रोपण कर जनमानस से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अधिक से अधिक योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

मंत्री जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु चौड़ी पत्ती वाली स्थानीय प्रजातियों का अधिकाधिक रोपण किया जाना चाहिए और इसमें जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पर्यावरणीय संतुलन और वृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर लगभग 200 पौधे लगाए गए जिनमें स्थानीय फलदार, छायादार एवं सुगंधित प्रजातियां शामिल थीं। साथ ही, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवी समूहों ने स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं पर्यावरणीय शपथ ग्रहण में सक्रिय भागीदारी की।

प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्ना ने कहा कि सेवा, राष्ट्रसेवा का सर्वोत्तम साधन है। “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम न केवल पर्यावरण को संरक्षित करता है बल्कि समाज को प्रकृति से भी जोड़ता है। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वन प्रभाग, बागेश्वर द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान 5000 पौधों का रोपण किया जाएगा तथा नदी घाटों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाए जाएंगे।

इधर, स्वच्छता सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपभोक्ताओं को प्रमाणित उत्पादों के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया तथा आईएसआई मार्क, हॉलमार्क और आर-मार्क उत्पादों की जाँच BIS Care App के माध्यम से करने की जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं को प्रमाणित उत्पाद अपनाने के साथ-साथ अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवन्त सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव, वृक्ष मित्र किशन सिंह मालडा एनआरएलएम की महिलाएं, उपभोक्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad