उत्तराखंड-कुमाऊँ मंडल के पहाड़ी जिलों में जाने वाले यात्रियों के लिए अपडेट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में हुई महज 2 दिन की बारिस ने वो तांडव दिखया की पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया इस वर्षा के चलते पहाड़ को जोड़ने वाले मार्गों में सर्वाधिक नुकसान हुआ है और इसके चलते इस विषम परिस्थिति में पूरा यात्रा चक्र ही बदल गया है लेकिन शासन प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद पहाड़ आने वाले व पहाड़ से मैदान जाने वाले यात्री अपनी यात्रा कर सकते हैं देखिये रुट कहाँ से कहाँ जाना है।

🚸 -हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले यात्री मुक्तेश्वर होते शहर फाटक लमगड़ा मार्ग से होते हुये अपने गंतव्य स्थान को जा सकते है।
🚸- गेठिया में फंसे हुए यात्री बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
🚸- नैनीताल से हल्द्वानी छोटे🚗 वाहनों के लिये खोला गया है ।
🚸- रामनगर से धनगढ़ी वाला मार्ग खुला है।
🚸- रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले यात्री भतरोजखान चौरी घटटी-हरड़ा-चिमटाखाल-मोहान-रामनगर से होते अपने गंतव्य स्थान को जा सकते हैं।
🚸- भवाली से काकड़ी घाट तक ही मार्ग को खोला गया है तथा अल्मोड़ा मार्ग काकड़ी घाट से आगे मलवा आने से अभी भी बंद है।
🚸- हल्द्वानी से काठगोदाम होते हुए चोरगलिया, सितारगंज मार्गं यातायात सुचारू है।
🚸- नैनीताल रूसी बाईपास मार्ग बाया सुखाताल मार्ग यातायात सुचारू है।
🚸- भीमताल से पदमपुरी मार्ग छोटे 🚗वाहनों के लिये खोला गया है।
🚸- हल्द्वानी–बीरभट्टी–भवाली मार्ग भी छोटे 🚗वाहनों के लिये खोला गया है।
⚠️⚠️⚠️⚠️⚠️⚠️⚠️
जनपद नैनीताल के क्षतिग्रस्त मार्ग

⚠️- हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गोला में बहने से अवरूद्ध है।
⚠️- खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।
⚠️- काकड़ी घाट से अल्मोड़ा मार्ग पूर्णरूप से अवरूद्व है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad