उत्तराखंड:यहां गोमती नदी में डूबने से 2 किशोरों की गई जान,परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद के गरुड़ विकासखंड में गोमती नदी में डूबने से दो किशोरों की मृत्यु हो गई।क्षेत्रीय पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिया और पीएम की कार्यवाही के जिला मुख्यालय भेजने की कार्यवाही की। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ गया है। ये पूरी घटना कज्यूली पुल के समीप की है।आज देर सायं तेज गर्मी पढ़ने के साथ फल्याटी गांव निवासी चार किशोर कज्यूली पुल के पास गोमती नदी में नहाने उतर गए। थोड़ी देर बाद चारों नदी में डूबने लगे। चारों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक कश्यप नेगी (17) पुत्र मोहन सिंह, लक्की नेगी (15) पुत्र हरीश नेगी, निवासी फल्याटी डूब गए। जबकि दो अन्य बच्चे पानी से बाहर निकल आए। घटना की खबर मिलते ही फल्याटी गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी नदी की ओर दौड़े। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनो शवों को कब्जे में लिए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।