उत्तराखंड:प्रदेश में आज कोरोना के चलते 6 मरीजों की उपचार के दौरान मौत,देखिए प्रत्येक जिले की अपडेट

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में अब धीरे धीरे कोरोना केसों के आंकड़े कम होते दिख रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 286 नये मामले सामने आए है। वही प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 06 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।रविवारवार की शाम 6:00 बजे उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 286 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 580 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 06 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 01.65 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले से 124 ,हरिद्वार से 30, नैनीताल जिले से 15, उधमसिंह नगर से 03, पौडी से 27, टिहरी से 13, चंपावत से 17, पिथौरागढ़ से 20, अल्मोड़ा 03, बागेश्वर से 02, चमोली से 42, रुद्रप्रयाग से 02, उत्तरकाशी से 05 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad