उत्तराखंड:प्रदेश में आज 844 नए कोरोना केस,13संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत

ख़बर शेयर करें

देहरादून- प्रदेश में कोरोना केसों में धीरे धीरे कमी रिकार्ड हो रही है प्रदेश के 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 844 नये मामले सामने आए है। वही प्रदेश में 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।शनिवार की शाम 6:00 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 844 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में रिकॉर्ड 4909 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 04.81 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले से 204 ,हरिद्वार से 149 , नैनीताल जिले से 52, उधमसिंह नगर से 53 , पौडी से 28, टिहरी से 35, चंपावत से 15, पिथौरागढ़ से 09, अल्मोड़ा 102, बागेश्वर से 61, चमोली से 45 , रुद्रप्रयाग से 84, उत्तरकाशी से 07 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 जनवरी 2022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 83867 मरीजों में से 64470 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 2909 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,191 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 16599 है। इधर रिकवरी रेट 76.87 प्रतिशत पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad