उत्तराखंड- यहां आया किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला,आरोपी किशोर हिरासत में

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- प्रदेश में अपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं अब नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता गर्भवती बताई जा रही है। पीड़ित के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया किशोर को हिरासत में लेते हुए न्यायालय में पेश कर किशोर को बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई की गई। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड में किराए में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। उसने कहा कि उसका पति टिक्की चाट का ठेला लगाता है। पति के काम में सहयोग के लिए वह उनके साथ दुकान जाती है।इस बीच पड़ोस में ही किराए में रहने वाला नाबालिग उसकी 15 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता रहा। इसका पता चलने पर उसने किशोर के परिजनों से बात की। इसके बाद करीब दो माह‌ पूर्व उक्त परिवार वहां से कमरा छोड़ डहरिया में जाकर रहने लगा। इस बीच उसकी भतीजी के पेट में दर्द उठने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में उसके 6 माह की गर्भवती होना पाया गया। किशोरी की गर्भवती होने की जानकारी पर परिवारजनों के होश फाख्ता हो गए। इस बात की जब परिजनों ने किशोरी से जानकारी ली तो उसने पूरी जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर को न्यायालय में पेश किया जहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad