उत्तराखंडः यहां पड़ोसी युवक के साथ घर से जेवर व नकदी लेकर युवती हुई फरार

Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार: उत्तराखंड के रूड़की में एक युवती अपने पड़ोसी से दिल लगा बैठी। इसके बाद घर से नकदी लेकर युवक संग फरार हो गइ। अब पिता ने पड़ोस में रहने वाले लड़के पर उनकी बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है।परिजनों ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में लड़की अपने घर से फरार हो गई। युवती के पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर उनकी बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बताया कि विगत दो अप्रैल की उनकी 21 साल की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली।आरोप है कि घर से भागने से पहले उनकी बेटी ने 17 हजार रुपये कैश भी लेकर भागी है। इसके अलावा, उनकी बेटी लाखों रुपयों के सोने-चांदी की ज्वेलरी भी अपने साथ लेकर चली गई। पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव के ही एक लड़के ने उनकी बेटी को अपने झांसे में ले लिया था। उनकी बेटी को अपने प्यार के जाल में फंसाकर वह उसे कहीं भगाकर ले गया। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad