उत्तराखंड: यहां हुआ भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस हाइड्रा मशीन से टकराकर हुई चकनाचूर

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। बढेड़ी राजपूताना के पास उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस एक हाइड्रा मशीन से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्रियों में से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही बहादराबाद थाने के थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है…जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही…जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित कर दिया। दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad