उत्तराखंड:यहां जंगल में घास काटने गयी महिला पर गुलदार का हमला,महिला घायल

ख़बर शेयर करें


पिथौरागढ़ बेरीनाग:प्रदेश में इस बीच और गुलदार के हमलों की खबरें लगातार आ रही है अब पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग विकास खंड के भंडारी गाँव निवासी महिला दीपा देवी पत्नी जसवंत सिंह भंडारी उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम भंडारी गाँव अपने जानवरों के लिए घास काटने जंगल गई थी ।1किमी दूर नदुलीगाड़ा के जंगल में घास काटने गयी थी दोपहर 11 बजे गुलदार ने अचानक दीपा देवी पर हमला कर दिया । हमला करते ही महिला ने शोर किया और गुलदार प र दंराती से वार कर अपना बचाव किया । साथी महिलाओं निर्मला देवी और नीमा देवी ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया । इस हमले में दीपा देवी घायल हो गई परिजनों द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र लाया गया ,यहां महिला का उपचार किया गया परिजनों द्वारा वनविभाग को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad