उत्तराखंड- यहां 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बोल्डर के नीचे आने से गई जान

Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ ज़िले दर्दनाक दुखद हादसे की खबर है जिले के बरम में बोल्डर की चपेट में आकर एक 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। दरअसल ज़िले के बंगापानी तहसील के बरम में 17 वर्षीय युवक दुर्गेश कर्तवाल आज सुबह शौच के लिए गया था। जहां बरम पुल के समीप गोसीगाड़ में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया । इस दौरान किशोर एक बोल्डर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ , पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कड़ी मस्सकत के बाद शव को बोल्डर के नीचे से बाहर से निकाला। प्रशासन ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad