उत्तराखंड : यहां दुखद सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

चमोली से एक दुखद खबर सामने आ रही है. यहाँ बद्रीनाथ हाइवे बिरही बेडूबगड़ में एक टेंपो ट्रैवलर की बाइक से टक्कर हो गई, इस दुखद दर्दनाक हादसे में तीन लोगों मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये हादसा ओवरटेक करते समय हुआ. जिसके चलते तीन जानें चली गई.

बाइक सवार तीन युवकों में दो पुलिस के जवान भी शामिल हैं, जिनकी मौत हुई है. तीसरे मृतक की पहचान की जा रही है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पंहुची. लेकिन तीनों बाइक सवार युवकों ने दम तोड़ दिया था.

बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर बदरीनाथ की तरफ जा रहा था. इसी दौरान बिरही बाजार की तरफ से आ रही बाइक टेंपो ट्रैवलर से जोरदार ढंग से टकरा गई. चमोली थाने के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. शवों को जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया है

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad