उत्तराखंड: यहाँ चलती कार में लगी अचानक आग

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार इलाके में हल्द्वानी की तरफ आ रही एक कार में तकनीकी खराबी के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।गनीमत रही कि कार में बैठे चालक ने तुरंत गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आग लगने की वजह से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई….लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad