उत्तराखंड – पहाड़ के एक और युवक दीपक की बदली किस्मत, जीता 8 लाख और थार जीप

Ad
ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा – आन लाइन गेम में उत्तराखंड के कई युवाओं की इस साल किस्मत बदली है अब अल्मोड़ा के दीपक की ऑनलाइन गेम से किस्मत बदल गई। बीते दिनों भारत वेस्टइंडीज के बीच हुए क्रिकेट मैच में दीपक ने 8 लाख की रकम और एक थार कार जीत ली है।

इस बात की जानकारी दीपक ने दी।दीपक अधिकारी मूलरूप से माल गांव के रहने वाले हैं। उनकी दुगालखोला में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। दीपक ने बताता वह लंबे समय से माई सर्किल एप में टीम बनाते हैं। रविवार को भी उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले में टीम बनाई। इसके बाद वह सो गए। दीपक ने बताया कि जब सुबह 3 बजे उनकी नींद खुली तो उनको पता लगा कि वह 8 लाख की रकम और एक थार जीप जीत गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके वॉलेट में 5 लाख 60 हजार की रकम भी आ गई है। दीपक इससे बेहद खुश भी हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad