उत्तराखंड: इस IPS अधिकारी का इस्तीफा स्वीकार

Ad
ख़बर शेयर करें

आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल का इस्तीफा स्वीकार, 16 सितंबर से सेवा मुक्त

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी (2015 बैच) श्रीमती रचिता का भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने श्रीमती रचिता के त्यागपत्र को 16 सितंबर 2025 से प्रभावी (अपराह्न) स्वीकार किया है।इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय (पुलिस-I प्रभाग) के अवर सचिव संजीव कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि रचिता अब भारतीय पुलिस सेवा से सेवा मुक्त हो गई हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव ने भी 25 अगस्त 2025 को रचिता के इस्तीफे से संबंधित प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad