उत्तराखंड – यहां होटल में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून-महिला अपराधों के प्रति दून पुलिस संवेदनशील नजर आ रही हैं। नाबालिक लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वादनी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष के साथ एक अभियुक्त निखिल चोपड़ा द्वारा होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अवैध संबंध बनाने के संबंध में तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना के क्लेमेंटटाउन में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 49/24 धारा 328/376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आज अभियोग में वांछित अभियुक्तनिखिल चोपड़ा पुत्र प्रवीन चोपड़ा निवासी चमन विहार फेस 2, निरंजनपुर, थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक तनुजा शर्मा, पुलिस कांस्टेबल अजय कुमार, पुलिस कांस्टेबल कैलाश पवार, पुलिस कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad