उत्तराखंड:चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद सीएम धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ,जानिए इस दौरान क्या कहा CM ने ?

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा देहरादून में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्री धामी को शपथ दिलाई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत की जनता के आशीर्वाद से उन्होंने इस उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें जो प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य को 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के पूरे प्रयास किये जायेंगे। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में हम हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में होंगे।


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो भरोसा जताया है, उसके अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए पूरी क्षमता एवं ऊर्जा से कार्य किया जाएगा। जन सहभागिता से प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति करे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ध्येय वाक्य ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास’ पर हम सब आगे बढ़ेंगे। आज मेरे साथ प्रदेश के हर व्यक्ति ने प्रदेश के विकास के लिए संकल्प लिया है। यह “विकल्प रहित संकल्प” है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अन्त्योदय के मार्ग पर चलना है। प्रदेश की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार #सरलीकरण, #समाधान, #निस्तारण एवं #संतुष्टि के मंत्र पर कार्य कर रही है। संकल्प पत्र में जनता से किये वायदों को गंभीरता से पूरा किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad