उत्तराखंड:यहां स्थानांतरण से क्रोधित फार्मासिस्ट ने चिकित्सा अधिकारी के सिर में हमला कर किया लहूलुहान, खुद भी गटका जहर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : गोलापार के कुवरपुर में राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्साधिकारी पर उनके ही फार्मासिस्ट ने हमला कर दिया। हमले में सिर में लकड़ी से वार करने पर पशु चिकित्साधिकारी लहूलुहान हो गई। में भर्ती कराया.जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा निवासी विनीता टोलिया जंगपांगी ने बताया कि वह राजकीय पशु चिकित्सालय कुंवरपुर में पशु चिकित्सा अधिकारी है। वही अस्पताल में भुवन चंद पंत नाम का शख्स फार्मेसिस्ट है। आरोप है कि फार्मासिस्ट कुछ काम नहीं करता है। उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक दिन पहले विभागीय अधिकारी ने भुवन को बुलाया और ट्रांसफर होने की जानकारी दी। इससे भुवन आक्रोशित हो गयाआज सुबह करीब 10 बजे पशु चिकित्साधिकारी अस्पताल पहुंची।

तभी भुवन आक्रोशित होकर उनके ऑफिस में आया और हाथ में फंटी लेकर सिर पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी। इसके बाद उनके पति मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, चर्चा है कि फार्मासिस्ट ने हमले के बाद जहर खा लिया। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच जारी है

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad